मेष राशि वालों, राशिफल 2025 के अनुसार आपको औसत या फिर औसत से बेहतर परिणाम भी इस वर्ष मिल सकते हैं। विशेषकर मार्च के महीने तक शनि की विशेष कृपा से आप विभिन्न मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहीं इसके बाद परिणाम तुलनात्मक रूप से कुछ कमजोर रह सकते हैं। हालांकि विदेश आदि से संबंध रखने वाले लोगों को मार्च के बाद भी अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं। बृहस्पति का गोचर भी मई के मध्य तक आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत रखना चाहेगा। अर्थात सामान्य तौर पर इस वर्ष आप अपने व्यापार व्यवसाय में अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। फिर भी साल के दूसरे हिस्से में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की जरूरत रहेगी। विद्यार्थियों को भी इस वर्ष अपेक्षाकृत अधिक निष्ठावान बनाकर अध्ययन करने की आवश्यकता रहेगी। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी या जीवन संगिनी के स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी रहेगा। साथ ही साथ एक दूसरे के साथ संबंधों को मेंटेन करना भी जरुरी रहेगा। प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से यह साल कुछ हद तक कमजोर रह सकता है।
उपाय: मां दुर्गा की नियमित रूप से पूजा अर्चना शुभ रहेगी।